फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की आहट के साथ ही चढ़ा हिमाचल का सियासी पारा

Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता की आहट के साथ हिमाचल का सियासी पारा एकाएक चढ़ गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। राहुल गांधी की धर्मशाला रैली के बाद जहां कांग्रेस के नेता जनता के बीच ज्यादा जोश से प्रचार को उतर गए हैं, वहीं ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ताबड़तोड़ शिलान्यास कर हिमाचल की जनता का खूब ध्यान खींचा। 

विज्ञापन


वीरवार को कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में खूब सियासी हलचल रही। धर्मशाला में जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते शहीदों के सम्मान के लिए एक कानून बनाने, जीएसटी की कर प्रणाली को सरल करने जैसी बातें कर हिमाचल के लोगों की नब्जें पकड़ने की कोशिश की, वहीं ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कई शिलान्यास कर मोदी सरकार की विकास नीतियों की दुहाई दी।

यूपी का प्रभारी होने पर तमाम व्यस्तता के बावजूद नड्डा पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर खोलने के मौके पर कुल 611 करोड़ की योजनाओं में अकेले 500 करोड़ की स्कीमों के शिलान्यास कर गए। इस तरह हिमाचलवासियों का ध्यान जहां राहुल गांधी की रैली पर था, वहीं वे ऊना की भी बराबर टोह लेते रहे। दोनों दलों के दिग्गजों की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी खूब घमासान मचा रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें