फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर गरमाई सियासत

विज्ञापन
Political issue raised on mangay
विज्ञापन
कांग्रेसी बोले, भाजपा के नेताओं को न सही, शुक्र है समर्थित पार्षदों को तो दिखी महंगाई
विज्ञापन

क्रॉसर
कांग्रेसी बोले, सदन में इस प्रस्ताव को देंगे समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बढ़ती महंगाई का हवाला देकर मानदेय बढ़ाने के भाजपा पार्षदों के प्रस्ताव पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश में खाली हुई विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बढ़ती महंगाई सरकार के लिए मुसीबत बन सकती है।
भाजपा के अपने पार्षद भी अब महंगाई से तंग आ गए हैं। मानदेय बढ़ाने के भाजपा पार्षदों के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्षदों ने भी समर्थन किया है। पार्षदों का कहना है कि महंगाई से हर कोई परेशान है। कई महीनों से तेल, गैस की बढ़ती कीमतों से लोग त्रस्त हैं। अभी तक भाजपा को यह नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अब भाजपा के अपने पार्षद भी कह रहे हैं कि महंगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में रसोई गैस के दाम 20 रुपये बढ़ने पर भी भाजपा के नेता इंडक्शन और सिलिंडर लेकर सड़क पर उतर जाते थे और प्रदर्शन करते थे। लेकिन अब सिलिंडर के रेट दोगुना होकर नौ सौ के पार हो चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें सौ के पार हो रही हैं। यदि सरकार को अब भी महंगाई नहीं दिख रही तो अपने पार्षदों से पूछें। जनता की बात यदि समझ नहीं आ रही है तो भाजपा पार्षद ही बेहतर समझा सकते हैं। पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास क्या है यह अब जनता के साथ भाजपाइयों को भी पता चल रहा है। बिजली, पानी से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं तक महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने स्वीकारा बढ़ी है महंगाई : दिवाकर
मज्याठ से कांग्रेस पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि आखिरकार भाजपा ने भी स्वीकार कर लिया कि महंगाई बढ़ रही है। भाजपा पार्षदों ने मानदेय बढ़ाने के लिए जो तर्क दिया है, वह सही है। सदन में भी इसका समर्थन किया जाएगा। महंगाई इतनी चरम पर है कि हर कोई परेशान है। शिमला एमसी से लेकर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है जो लगातार जनविरोधी फैसले लेकर महंगाई को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें