फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फाइनल में पुलिस इलेवन टीम का जलवा, 8 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में कमिश्नर इलेवन को 74 रनों पर किया ऑलआउट, रमेश छाजटा रहे मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

दोपहर बाद पुलिस लाइन भराड़ी में खेला गया फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस लाइन भराड़ी में सोमवार को कमिश्नर इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें पुलिस इलेवन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर इलेवन को आठ विकेटों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

दोपहर तीन बजे के करीब फाइनल मुकाबला खेला गया। कमिश्नर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। राजेश ठाकुर ने 14 और चमन ने 13 रन बनाए लेकिन पुलिस इलेवन की ओर से हुई घातक गेंदबाजी के आगे कमिश्नर इलेवन की टीम टिक नहीं पाई। पुलिस इलेवन की ओर से रमेश छाजटा ने तीन विकेट चटकाए। कमिश्नर इलेवन की पूरी टीम 16 ओवर में महज 74 रनों पर सिमट गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6.1 ओवर में दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पुलिस इलेवन की ओर से बनी बिन्नी मिन्हास ने 29 रन, कैलाश शर्मा ने 22 रन और रविंद्र कुमार ने 11 रनों की उपयोगी पारी खेली। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए रमेश छाजटा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए रविंद्र नेगी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, पार्षद विशाखा मोदी, आलोक पठानिया, मीना चौहान, वीरेंद्र ठाकुर, शांता वर्मा, शीनम कटारिया के अलावा सुदेश चौहान यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन



जालियों से कवर होगा मैदान : महापौर
पुलिस लाइन भराड़ी का खेल मैदान चारों ओर से जालियों से कवर किया जाएगा। मैदान के चारों और 15-15 फीट ऊंची जालियां लगाई जाएंगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी। वहीं शहीदी स्मारक के पास दीवार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसको लेकर आने वाली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे न केवल ग्राउंड भी सुरक्षित रहेगा। वहीं आकर्षित रूप से दिखने के कारण युवाओं का खेल मैदान और यहां पर होने वाली खेलों के प्रति भी रुझान पैदा होगा। महापौर ने बताया कि युवाओं के लिए मार्च महीने में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कनलोग, न्यू शिमला, मल्याणा और देवनगर में खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें