फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में बिना मास्क लगाए छह कर्मियों केे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर कर्मचारी से वसूले एक-एक हजार रुपये
विज्ञापन

शिमला। उपायुक्त कार्यालय परिसर शिमला में कोरोना नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों के पुलिस टीम ने वीरवार को चालान काटे। सदर थाना पुलिस टीम ने डीसी परिसर में बिना मास्क के छह कर्मियों के चालान काटे और उन्हें भविष्य में मास्क लगाकर कार्य करने की हिदायत दी। पुलिस ने इनके एक-एक हजार रुपये के चालान काटे हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान डीसी कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला टीम ने बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर की लाइव रिपोर्टिंग की थी। खबर छपते ही वीरवार को उपायुक्त आदित्य नेगी ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस टीम डीसी कार्यालय परिसर पहुंची और बिना मास्क घूम रहे कर्मचारियों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें