हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना हमीरपुर के एसएचओ रहे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह हमीरपुर से पुलिस थाना नादौन जून माह में ट्रांसफर हुए थे। राजेश कुमार अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी व पत्नी को छोड़ गए। राजेश कुछ ही दिनों में पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनने वाले थे।
विज्ञापन
परिजनों से पता चला कि पांच दिन तबीयत खराब होने के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज दाखिल रहे। जहां से दो दिन पूर्व ही उन्हें छुट्टी मिली थी। जबकि पिछले कल अचानक से हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। अभी तक दो वर्ष की सेवाएं बाकी थीं। उधर पुलिस थाना एसएचओ योगराज चंदेल में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मौत की पुष्टि की है।