फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress rally: कुल्लू में गरजे कांग्रेस नेता, प्रतिभा बोलीं- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे जयराम

Mon, 15 Aug 2022 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्लू

सार

रथ मैदान कुल्लू पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक विक्रमादित्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
कुल्लू में कांग्रेस की रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भुंतर से लेकर कुल्लू तक आजादी की गौरव यात्रा निकाली। रथ मैदान कुल्लू पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक विक्रमादित्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन दौरे हिमाचल के किए, लेकिन रोजगार किसी क्षेत्र में भी नहीं दिया। सीएम जयराम के कुर्सी संभालते ही लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन धरातल पर आज तक कुछ नहीं हुआ।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जयराम सरकार के जाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब तेल सस्ता करने और कर्मचारियों को एरियर देने का समय चला गया। मंडी एयरपोर्ट का नींव पत्थर तक नहीं रखा गया है, जो सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सीएम ने अपने समय में नौकरियां नीलाम कीं, इसके लिए उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा।

विज्ञापन


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की विचारधारा के चलते लोकतंत्र मजबूत हुआ है। जिसमे प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम किस चतुराई से जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं के साथ मोदी सरकार ने धोखा किया है।  शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि आज की सरकार ने लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया। कहा कि जिस दिन प्रदेश में आचार संहिता लगेगी उस दिन जनता सीएम को आईना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के मॉडल को वापस लाकर सरकार बनाएंगे। हर विस क्षेत्र के लिए 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसमें लोन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें