फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई: करसोग में निजी क्लीनिक पर छापा, प्रतिबंधित दवाएं मिलीं

Tue, 22 Mar 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग(मंडी)

सार

निजी क्लीनिक संचालक के पास न दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री। ऐसे में यह संचालक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर निजी क्लीनिक को सील कर दिया है। 
विज्ञापन
निजी क्लिनिक पर पुलिस का छापा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के भंथल में एक निजी क्लीनिक से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप पकड़ी है। निजी क्लीनिक संचालक के पास न दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री। ऐसे में यह संचालक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर निजी क्लीनिक को सील कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसपी गीतांजलि ठाकुर के नेतृत्व में की। इस दौरान ट्रामाडोल की 7400 गोलियां, अल्प्राजोलम की 480 गोलियां, प्रॉक्सिमेट पेरासिटामोल, ट्रामाडोल हायड्रोक्लोराइड की 168 गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान प्रताप सिंह (53) पुत्र साजु राम, निवासी भंथल (करसोग) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने उपमंडल के सेरी बंगलों में भी झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में दबिश दी थी। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि लोगों से मिल रही शिकायतों के आधार पर भंथल में चल रहे क्लीनिक का निरीक्षण किया। पाया कि आरोपी के पास न कोई डिग्री है और न ही दवाइयां बेचने का लाइसेंस। निरीक्षण में प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली हैं। आरोपी का रिमांड लेने पर दवाइयां कहां से आ रही है, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें