एक हफ्ते के भीतर जिले में दो जगह पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल करवाना जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बीते शुक्रवार को एक रसूखदार ने नम्होल चौकी के पूरे स्टाफ का मेडिकल करवा दिया। हालांकि, मेडिकल में किसी भी पुलिस कर्मी के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि रसूखदार ने पूरे स्टाफ का रातोंरात मेडिकल करवा दिया। बताया जा रहा है हक शुक्रवार रात नम्होल के पास दगसेच में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
यहां रसूखदार ने पुलिस जवानों से बिना मिले ही उनकी शराब पीने की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों सहित जिला उपायुक्त को दी। इसके चलते नम्होल चौकी के सभी पांच जवानों की मेडिकल जांच करवाई गई।
उधर, दिवाली की रात झंडूता में कोर्ट के आदेशों के बाद भी रात भर डीजे पार्टी चलती रही। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो पुलिस वालों को ही शराबी बताकर एक स्थानीय नेता ने उनका मेडिकल करवा दिया। यहां भी मेडिकल में पुलिस कर्मचारी द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई।
बीती रात शिकायत मिली तो कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवाई गई लेकिन उसमें कुछ नहीं पाया गया। पुलिस के लिए काम करना हमेशा मुश्किल रहा है।
- अनुराग गर्ग, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर