फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को गाड़ी से मारी टक्कर, एएसआई और कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Feb 2025 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)

सार

 एएसआई और कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांगड़ा के सिंबली में रविवार रात एक व्यक्ति ने नशे की हालत में नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी से टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। एएसआई और कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने उन्हें कार से दो बार टक्कर मारी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सदवां पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपी की दुकान में छापा मारा था, ऐसा माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात को सदवां पुलिस चौकी की टीम ने सिंबली में नाका लगाया था। इस दौरान आरोपी सुरजीत कुमार पुलिस नाके पर तैनात चौकी प्रभारी एएसआई भजन सिंह और कांस्टेबल राहुल को अपनी कार से टक्कर मारकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


एएसआई की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया कि आरोपी कार चालक ने भजन सिंह पर दो बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गाड़ी की टक्कर से घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में चौकी प्रभारी भजन सिंह को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। आरोपी सदवां में किराना की दुकान करता है। इस वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और चंद घंटों बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया। मेडिकल परीक्षण में आरोपी के नशा करने की बात सामने आई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि एएसआई भजन सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें