फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police paper leak case: बिहार के तीसरे आरोपी ने भी किया आत्मसमर्पण, अभ्यर्थियों को पेपर बेचने का आरोप

Tue, 22 Nov 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के तीसरे आरोपी ने भी मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम की लिस्ट में यह आरोपी वांटेड था।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के तीसरे आरोपी ने भी मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम की लिस्ट में यह आरोपी वांटेड था। अदालत ने इसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  आरोप है कि भरत कुमार निवासी वार्ड नंबर 28 गांव लक्खीसराय ने अपने साथियों अभिनीत और वेद प्रकाश के साथ मिलकर पैसे लेकर पेपर को अभ्यर्थियों को बेचा था। बिहार से ही संबंध रखने वाले अभिनीत कुमार और वेद प्रकाश बीते गुरुवार को आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

विज्ञापन


ये दोनों भी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। मंगलवार को इन्हें कांगड़ा में न्यायाधीश श्वेता नरुला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिनीत कुमार और वेद प्रकाश की तीन दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दी है।  बताया जा रहा है कि अभिनीत कुमार ने सुपरवाइजर का काम किया था। वेदप्रकाश ने गगल में पांच अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट सेंटर में पढ़ाया था। भरत कुमार ने इनको पढ़ाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें