फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gallantry Award: हमीरपुर के हवलदार राजवीर वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित

Wed, 27 Jul 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने हवलदार राजवीर सिंह को पदक से सम्मानित किया। 15 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस परेड के मौके पर राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वीर जवानों को पदक देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
हवलदार राजवीर को पुलिस पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस समारोह में हमीरपुर के जवान राजवीर को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने हवलदार राजवीर सिंह को पदक से सम्मानित किया। 15 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस परेड के मौके पर राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वीर जवानों को पदक देने की घोषणा की थी। इसके बाद 2 सितंबर, 2021 को दिल्ली में आयोजित वीरता सम्मान समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने हवलदार राजवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र से नवाजा था। गांव मालग, उप तहसील कांगू जिला हमीरपुर के राजवीर सिंह पुत्र कुमी चंद को कांगू स्कूल से पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए।

विज्ञापन


वर्तमान में राजस्थान के माउंटआबू स्थित सीआरपीएफ की आंतरिक सुरक्षा अकादमी में सेवारत हैं। उनके पास फिजिकल इंस्ट्रक्टर का पदभार भी है। यह सम्मान उन्हें 25 नवंबर, 2018 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मिला है। ऑपरेशन में उन्होंने आईईडी ब्लास्ट करने वाले एक्सपर्ट पाकिस्तानी आतंकी समेत छह दहशतगर्दों को मार गिराया था। राजवीर की इस उपलब्धि पर माता सुनीता देवी, भाई रजनीश ठाकुर, राजवीर की पत्नी रेणु वर्मा, बेटे आदित्य और उदय सिंह बेहद खुश हैं। राजवीर के पिता दिवंगत कुमी चंद और ताया हेमराज भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। पिता का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। एक भाई रजनीश ठाकुर हिमाचल पुलिस में आरक्षी हैं। राजवीर का बड़ा बेटा आदित्य ठाकुर आठवीं और छोटा बेटा उदय सिंह चौथी कक्षा में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें