फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में जाम और जालसाजों से निपटने के लिए पुलिस का प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बागवानों और चालकों को मिलेगी हर मदद
विज्ञापन

क्रॉसर
88947-28012 नंबर पर कॉल कर पा सकते हैं मदद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम में अगर आपके सेब की गाड़ी फंस गई है और समय से मंडी पहुंचने की उम्मीद नहीं दिख रही तो आप शिमला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकते हैं।
शिमला पुलिस ने बागवानों और सेब कारोबार से जुड़े लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 88947-28012 पर संपर्क करते ही पुलिस आपकी मदद करेगी। इतना ही नहीं शिमला पुलिस ने इस साल सेब सीजन के लिए डीएसपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी को नोडल आफिसर भी तैनात किया है जो राहत और मदद कार्य पर नजर रखेंगे। सीजन के दौरान कई बार आढ़ती बागवानों को उनकी फसल की पेमेंट देने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में बागवान पुलिस हेल्पलाइन नंबर 88947-28012 पर संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान आए दिन सेब से लदे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रैफिक जाम हो जाता है जिसके चलते घंटों सेब से लदे वाहन जाम में फंसे रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर छराबड़ा और ढली के बीच हसनवैली के पास मोड़ में और ढली मशोबरा बॉयफरकेशन पर हर साल सेब सीजन के दौरान दर्जनाें सेब से लदे पलट जाते हैं जिस कारण घंटों ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए इस सीजन में सभी संबंधित विभाग एक दूसरे के साथ सहयोग से काम करेंगे।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के लिए पुलिस एचआरटीसी, लोक निर्माण विभाग या राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से तकनीकी सहयोग लेगी। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इसे लेकर संबंधित महकमों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दे चुके हैं।
हेल्पलाइन पर दें सूचना : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि सेब सीजन के दौरान बागवानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को नोडल अफसर भी तैनात किया गया है। सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना लोग हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। मदद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ढली मंडी में रॉयल 2300, पराला
में 2600 रुपये प्रति पेटी बिका
शिमला की ढली मंडी में बुधवार को रॉयल किस्म का सेब 2300 रुपये प्रति पेटी जबकि ठियोग की पराला मंडी में 2600 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। गाला वैरायटी के सेब को पराला मंडी में 800 से 2500 रुपये प्रति पेटी रेट मिले। इसके अलावा स्पर वैरायटी का सेब पराला मंडी में 3000 से 3500 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। टाइडमैन सेब ढली मंडी में 400 से 1850 और पराला मंडी में 300 से 1400 रुपये प्रति 20 किलोग्राम पेटी के रेट पर बिका। ढली मंडी में बुधवार को नाशपाती 300 से 1150 जबकि पराला मंडी में 300 से 1300 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिकी। ढली मंडी में प्लम का रेट बुधवार को 25 से 60 रुपये जबकि पराला मंडी में 20 से 75 रुपये प्रति किलो रहा।
पराला में 3200 रुपये स्पर
2500 रुपये में बिका रॉयल
ठियोग से पहुंची थी सेब की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग/शिमला। ठियोग की पराला मंडी में बुधवार को सेब की स्पर और रॉयल किस्मों को बेहतरीन दाम मिले। ठियोग की चियोग और टियाली पंचायत के बागवानों का सेब उम्दा दामों पर बिका। स्पर किस्म के सेब को 3200 और रॉयल सेब को 2500 रुपये प्रति पेटी दाम मिला। हरीश फ्रूट एजेंसी पराला के संचालक हरीश ठाकुर बिट्टू ने बताया कि सेब का साइज बढ़िया था, फुल कलर के चलते इसे बेहतर दाम मिले।
विज्ञापन

गुजरात के खरीददार ने यह सेब खरीदा। हरीश ठाकुर ने बताया कि मंडी में बढ़िया सेब को अच्छे रेट मिल रहे हैं। बागवानों से अपील है कि फसल पूरी तरह तैयार होने के बाद ही मंडियों में लाएं। अच्छी ग्रेडिंग पैकिंग वाले माल को बढ़िया दाम मिल रहे हैं। ठियोग की पराला मंडी में इन दिनों रोजाना करीब 25 से 30 हजार पेटी सेब पहुंच रहा है जबकि शिमला की ढली मंडी में 10 से 15 हजार पेटी सेब की आमद हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें