शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ की गई सोशल मीडिया में फर्जी पोस्ट और अभद्र टिप्पणी पर रामपुर कांग्रेस और युकां ने रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप है कि तारा चंद कैंथला की वर्ष 2017 की फर्जी पोस्ट को भाजपा समर्थित लोग शेयर कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया कि चुनाव के नजदीक आते देख अफवाहें फैलाना भाजपा की परंपरा रही है जो कि ओच्छी राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी नेता या व्यक्ति विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना आईटी एक्ट के तहत अपराध है।
ध्रुव ने कहा कि नाम बदनाम करने के लिए चुनाव आते ही भाजपा ने घटिया हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, पूर्व पार्षद विजेश गोयल, शहरी कांग्रेस नेता हर्ष शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव अंकुर शर्मा, महासचिव गिरीश गौतम और कार्तिक शुक्ला मौजूद रहे।