फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस में माथापच्ची शुरू

Mon, 25 Mar 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने भी माथापच्ची शुरू कर दी है। हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार सात लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देख चुकी कांग्रेस अब बड़ा कार्ड खेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर के खुद राजपूत होने के चलते सवर्णों में उनकी गहरी पैठ है। ऐसे में कांग्रेस भी इस बार चुनाव में किसी राजपूत चेहरे पर दांव खेल सकती है। कांग्रेस के पास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा, बिलासपुर के नैना देवी विधानसभा सीट से विधायक रामलाल ठाकुर और ऊना से कर्नल धर्मेंद्र पटियाल आदि कई नेता हैं।

वहीं भाजपा से नाराज चल रहे व पूर्व में तीन बार लोकसभा के सांसद रहे सुरेश चंदेल की बात भी अंदर खाते कांग्रेस हाईकमान से चल रही है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी दमदार हो सकते हैं। इस बीच भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने में पहल कर ली है। ऐसे में कांग्रेस भी चुनावी समर में अपने सिपहसालार जल्द उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें