फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस ने शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली-आईजीएमसी मार्ग से गाड़ियां हटाईं, टुटू में वनवे का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अस्पताल जाने वाली सड़कों और अन्य संकरे मार्गों से वाहनों को हटाया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम भी शुरू कर दी है। इसके तहत 100 से अधिक वाहनों को हटाया जा चुका है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। अस्पताल मार्ग पर दोनों ओर वाहनों के खड़े होने के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शिमला पुलिस ने मार्ग पर संभावित पार्किंग स्थानों पर बैरिकेडिंग करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे मार्ग पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न हो। वहीं पुलिस लोगों को इस बारे में जागरूक भी कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके अलावा पावर हाउस-टुटू मार्ग पर भी बेतरतीब ढंग से दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू की है। पहले से ही तंग इस मार्ग पर करीब 190 वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों के लिए मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने इस मार्ग पर वनवे यातायात का प्रावधान किया है। इसके तहत पावर हाउस से टुटू की ओर वाहनों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन टुटू से पावर हाउस की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कई बाइक सवार और वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हुए वनवे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इससे पहले से तंग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने राहगीरों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन



कच्चीघाटी बाजार से भी हटाए वाहन

कच्चीघाटी बाजार में भी सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने का अभियान चलाया है और सिर्फ चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी जा रही है। यहां बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से लोगों के लिए पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो गया। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि संजौली-आईजीएमसी मार्ग समेत शहर के अन्य मार्गों पर सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना है, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें