फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बस चला रहा था एचआरटीसी चालक, पुलिस ने काटा चालान

Wed, 05 Jun 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शराब पीकर बस चलाने वाले एचआरटीसी के बस चालक का पुलिस ने चालान काटा है। मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस पठानकोट-दिल्ली-चंबा रूट पर जा रही थी। चेक पोस्ट तुनुहट्टी  के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान एल्कोसेंसर से जांच करने पर 223.4 फीसदी अल्कोहल पाया गया। चालक का धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया।  बस को निर्धारित स्टेशन पर पहंचाने के लिए दूसरे ड्राइवर को डयूटी पर भेजा गया। चालक की पहचान सुभाष सिंह निवासी गांव स्वारका तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। बस में करीब 16 यात्री सवार थे। बस चालक को नशे की हालत में देखते हुए कुछ यात्री दुनेरा में ही उतर गए।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि एचआरटीसी के बस चालक का चालान काटा गया है। चालक ने शराब का सेवन कर रखा था। वहीं चालक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए पुलिस ने रीजनल लाइसेंस अथॅारिटी को भेज दिया है। चालक का लाइसेंस रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें