दो दिन से लापता शिमला के कच्चीघाटी के युवक का शव लालपानी पुल के पास खाई में पड़ा मिला। युवक की पहचान सौरव शर्मा (32) कच्चीघाटी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकयत बालुगंज पुलिस थाना में दी थी।
इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि शोघी-मैहली सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत अवस्था में गहरी खाई से निकला। अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक शोघी-मैहली सड़क पर लालपानी पुल के पास हादसा हुआ। हादसे में युवक की कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और शव विक्षप्त हालत में था।
इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को गहरी खाई से निकाला और अस्पताल ले गए। इससे पहले 1 जून को मृतक युवक के परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी।