फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर के छाणग में कार सवार से डेढ़ लाख बरामद

Sun, 30 Oct 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर

सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच मंडी-पठानकोट हाईवे पर घटासनी के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 1,65,000 की नकदी बरामद की है। 
विज्ञापन
नकदी बरामद(सांकेेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पठानकोट-मंडी हाईवे पर छाणग गांव के समीप पुलिस ने कार चालक से 1,55,570 रुपये बरामद किए हैं। यह राशि कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी, इस बारे में चालक से पूछताछ की जा रही है। कार चालक की पहचान देवी लाल निवासी कस्यान धार घटासनी, जोगिंद्रगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। राशि चुनाव आयोग को भेज दी गई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि चुनाव का दौर चल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में यह राशि कार में मिलना संदेह के दायरे में है। आखिर यह राशि कहां ले जाई जा रही थी और किसे दी जानी थी, इस बारे पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार पचास हजार से अधिक का कैश बरामद होने पर संबंधित दस्तावेज दिखाना जरूरी है। चुनाव आयोग की टीम की इस मामले में जांच की जा रही है। बताया कि मतदाताओं को प्रभावित करने वाली हर गतिविधियों पर चुनाव आयोग की नजर है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें