ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना चालक अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डाल देते हैं। इससे कई बार बड़े हादसे भी पेश आ चुके हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करती है। वाहनों के चालान भी किए जाते हैं।
उधर, एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कुल्लू में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 120 चालकों के लाइसेंस चार माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। कहा कि इन मामलों में ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने आदि का उल्लंघन था। इसके साथ ही चालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर दूसरी बार भी ऐसी ही शिकायत मिलती है तो लाइसेंस कैंसल किया जाएगा।