फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर गाड़ी खड़ी की तो...

Mon, 21 Jul 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नए फॉर्मूले पर काम शुरू कर दिया है। इस फॉर्मूले को फिलहाल विकासनगर में हाउसिंग बोर्ड कालोनी सड़क पर इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने विकासनगर में सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करने पर रोक लगा दी है। इस व्यवस्था को लागू करने से पहले पुलिस ने करीब एक दर्जन गाड़ियों पर वार्निंग स्लिप लगा दी थीं।

हाउसिंग बोर्ड कालोनी सड़क पर अब वैली साइड पर ही गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। मनमानी करने वालों के चालान काटे जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस इसी व्यवस्था को शहर भर में शुरू करने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन


ढली से मल्याणा तक नो पार्किंग

सेब सीजन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ढली से मल्याणा तक सड़क को नो पार्किंग क्षेत्र घोषित करने की तैयारी में है। सीजन के दौरान काफी संख्या में यहां सेब से लदे ट्रक पहुंचते हैं। सेब सीजन के दौरान ढली से मल्याणा तक सड़क किनारे कोई भी गाड़ी खड़ी नहीं होने दी जाएगी।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा का कहना है कि यातायात समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। लोगों से सड़क में एक ही ओर गाड़ी खड़ी करने के लिए कहा जा रहा है।

तो कहां खड़ी करें गाड़ियां?

ट्रैफिक पुलिस ने विकासनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर वार्निंग स्लिप लगाना शुरू कर दिया है। विकासनगर में पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं।

स्थानीय सुरेश कुमार, सुमन ठाकुर, सौरभ शर्मा और शीतल का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क किनारे नालियों में गाड़ियां खड़ी करना संभव नहीं है। नालियों में गाड़ियां खड़ी होने से पानी सड़क पर बहता है और इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें