फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: अयोध्या से पकड़ा एक और सप्लायर, अब तक 20 गिरफ्तारियां

Fri, 04 Feb 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एसआईटी की टीम ने आरोपी के सभी साथियों को धर दबोचा था, लेकिन वह भूमिगत हो गया था। इसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन पर एसआईटी की पैनी निगाह थी, लेकिन शातिर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। 
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जहरीली शराब के मामले में एसआईटी ने एक और सप्लायर को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र उर्फ रवि मंडी जिले के सलापड़ का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को जहरीली शराब में सात लोगों की मौत के बाद वह गायब था। एसआईटी की टीम ने आरोपी के सभी साथियों को धर दबोचा था, लेकिन वह भूमिगत हो गया था। इसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन पर एसआईटी की पैनी निगाह थी, लेकिन शातिर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसआईटी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे पकड़ा है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार चार आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को नालागढ़ से एक जीप और ट्रक को कब्जे में लिया है। इन गाड़ियों को आरोपी जहरीली शराब की सप्लाई के लिए इस्तेमाल करते थे।
अब तक पुलिस जहरीली शराब के मामले में बीस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें छह पुलिस रिमांड पर हैं और 13 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, बीबीएन में फार्मा कंपनियों की छानबीन में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच के दायरे को बढ़ा रही है। इसमें चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार की जमानत पर सुनवाई शनिवार को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें