जिला अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र सांख्यान बताया कि पीएम का दौरा 5 अक्तूबर को प्रस्तावित था। लेकिन उस दिन दशहरा है, जिस कारण पूरे प्रदेश में त्योहार का माहौल होता है। पीएम की रैली में प्रदेश भर से लोग पहुंचने हैं।
पीएम मोदी दशहरा उत्सव की वजह से अब 5 अक्तूबर को एम्स का लोकार्पण नहीं करेंगे। पीएम मोदी अब 6 से 10 अक्तूबर के बीच बिलासपुर आएंगे। उससे पहले 2 से 5 अक्तूबर के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर आएंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने दी है। सांख्यान ने बताया कि पीएम का दौरा 5 अक्तूबर को प्रस्तावित था। लेकिन उस दिन दशहरा है, जिस कारण पूरे प्रदेश में त्योहार का माहौल होता है। पीएम की रैली में प्रदेश भर से लोग पहुंचने हैं। ऐसे में दशहरे के दिन कार्यक्रम करवाने से लोगों को परेशानी हो सकती थी। इसी के चलते अब पीएम का कार्यक्रम 5 अक्तूबर के बाद ही होगा।
विज्ञापन
अक्तूबर के दूसरे हफ्ते पीएम बिलासपुर आकर लुहणू मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम के दौरे को लेकर 1 सितंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव एम्स में तैयारियों को लेकर बैठक कर चुके हैं। उसके बाद उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने भी 14 सितंबर को आयोजित बैठक में अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे। इन दिनों लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस, परिधि गृह की मरम्मत और पेंट का कार्य कर रहा है। बिजली बोर्ड भी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है। एचआरटीसी कार्यशाला व अन्य स्थानों पर पार्किंग स्थानों की उचित मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। लुहणू मैदान में नालियों की सफाई व पानी की निकासी का कार्य किया जा रहा है।