फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगनम गांव के दोरजे से बोले मोदी, भर्ती हो जाओ सेना में

Tue, 01 Nov 2016 06:51 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीति घाटी के अंतिम छौर पर बनी समदो चेक पोस्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से ही नहीं, स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और युवाओं से बातचीत भी कही। इस दौरान उनके पास खड़े सगनम गांव के बालक रिगजिन से पीएम ने कहा कि सेना में क्यों नहीं भर्ती हो जाते। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के समदो पहुंचने की सूचना मिलते ही किन्नौर के लोग भी पहुंच गए। स्पीति के ताबो और पिन वैली के कई ग्रामीणों ने भी पीएम से मुलाकात की। पिन वैली से जिप सदस्य लोबजंग बौद्ध ने बताया कि बॉर्डर पर पहुंचकर सेना के साथ आम लोगों से प्रधानमंत्री का मिलना कई मायनों में अहम है। 

सगनम गांव के दोरजे बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद सेना के जवानों का हौसला दोगुना हुआ है। इसके अलावा सीमांत इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। ताबो के राजेंद्र ने बताया कि मोदी ने लोगों के सामने पेश आ रही स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। लोबजंग बौद्ध ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री ने जनता से एक बार फिर से लाहौल-स्पीति समेत हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें