फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नयना देवी के दर पर शीश नवाने पहुंची फेयर एंड लवली गर्ल यामी

Tue, 01 Nov 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फेयर एंड लवली गर्ल से मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में पहुंचीं। जहां उन्होंने मां के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनकी केमाता अंजू गौतम, बहन सुरीली गौतम व मामा सिंटी गौतम भी थे। 
विज्ञापन


यामी गौतम ने बताया कि दिवाली पर वह अपने घर चंडीगढ़ आईं थीं। अचानक मां नयना देवी का बुलावा आ गया और अपने परिवार सहित माता के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मां नयना देवी जी में उनका घर है और अकसर वह यहां आती रहती हैं। 

आज अचानक मां के दर्शनों की इच्छा हुई और अच्छे से मां के दर्शन हुए। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने पुजारियों के माध्यम से पूजा-अर्चना करवाई। 

साथ ही मंदिर अधिकारी मदन चंदेल ने यामी गौतम को मां की फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुजारी मुकेश गौतम, नवीन गौतम, सोनू विकास, ललित मोहन व अमित गौतम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम   
बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली यामी गौतम बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यामी अभी तक बदलापुर, सनम रे, विक्की डोनर, टोटल स्यापा, एक्शन-जक्शन, और  हीरो सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। 

वर्ष 2017 में यामी ‘काबिल’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। यामी गौतम ने फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें