फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं भी चौकीदार’ पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 27 Mar 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

‘मैं भी चौकीदार’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। यह कार्यक्रम देश के 500 स्थानों पर होगा। इसके लिए मंडी के सरकाघाट का भांवला क्षेत्र भी चुना गया है। इस दौरान मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह सहित कई भाजपा दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ पर देशभर के लोगों से चर्चा करेंगे। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक नागरिक को किस तरह चौकीदार की भूमिका अदा करनी है इस पर विस्तार से बताएंगे।

विज्ञापन

सीएम पांवटा में करेंगे आगाज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम का शुभारंभ पांवटा साहिब से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी कर सकते हैं। 31 मार्च के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 30 मार्च की शाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रविवार शाम चार बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री सराहां पहुंचेंगे। 31 मार्च को पांवटा साहिब और शिलाई में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन होगा। यहां मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री नाहन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का नाहन में रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें