फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Shimla Visit: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से शिमला के होटलों में आधी रह गई बुकिंग

Tue, 31 May 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल और महासचिव मनु सूद ने बताया कि मंगलवार को शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग 80 फीसदी से घटकर 40 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
होटल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे से शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग आधी रह गई। सोमवार को जहां 80 फीसदी कमरे बुक थे वहीं मंगलवार को महज 40 फीसदी कमरे ही सैलानियों ने बुक करवाए थे। वीआईपी दौरे से सैलानियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए शहर के होटल संचालकों और ट्रेवल एजेंटों ने सैलानियों को पहले ही आगाह कर दिया था। 

विज्ञापन


वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानी जिन्हें मंगलवार को वापस लौटना था वह भी सुबह 4 से 5 बजे के बीच ही रवाना हो गए। मंगलवार को शिमला आने वाले सैलानियों को भी पीएम मोदी के शिमला दौरे के चलते दोपहर दो बजे के बाद ही शिमला पहुंचने की सलाह दी थी। इसके चलते देर शाम तक ही सैलानी शिमला पहुंचे।

कार्टरोड की लिफ्ट पार्किंग के ऊपर की दो मंजिलें मंगलवार को देर शाम तक खाली रहीं। अन्य मंजिलों में भी रैली के लिए शिमला पहुंचे लोगों की ही अधिकतर गाड़ियां पार्क रहीं। कार्ट रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में दोपहर दो बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही देखने को मिले। शाम 5:00 बजे के बाद सैलानियों की आवाजाही में कुछ बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


सोमवार को 12,000 लोगों ने कार्ट रोड से मालरोड पहुंचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया था, मंगलवार को संख्या घट कर 7,000 रह गई। वीआईपी दौरे के चलते शहर के होटलों में ठहरे सैलानी देर शाम तक या तो होटलों में रहे या फिर शहर से बाहर कुफरी, नारकंडा और मशोबरा की ओर निकले। कालका से शिमला आने वाली गाड़ियों में भी मंगलवार को सैलानियों की संख्या सामान्य से कम रही। 

मंगलवार को घट गई सैलानियों की आमद
शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के शिमला दौरे को लेकर सैलानी पहले ही अवगत थे। इस कारण मंगलवार को शहर में सैलानियों की आवाजाही कम रही। शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल और महासचिव मनु सूद ने बताया कि मंगलवार को शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग 80 फीसदी से घटकर 40 फीसदी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें