प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर बर्फ से ढके शिमला रेलवे स्टेशन की तस्वीरें शेयर कीं। प्रधानमंत्री ने लिखा- कालका-शिमला रेलवे सेक्शन के शिमला रेलवे स्टेशन की लुभावनी तस्वीरें। क्या यह तस्वीरें खूबसूरत नहीं हैं?
गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर बर्फ से ढके शिमला रेलवे स्टेशन की तस्वीरें शेयर कीं। प्रधानमंत्री ने लिखा- कालका-शिमला रेलवे सेक्शन के शिमला रेलवे स्टेशन की लुभावनी तस्वीरें। क्या यह तस्वीरें खूबसूरत नहीं हैं? प्रधानमंत्री ने बर्फबारी के बाद शिमला रेलवे स्टेशन का रेल मोटरकार टर्निंग टेबल, कोच शेड और शिमला रेलवे स्टेशन से कालका की ओर रवाना होती और 103 टनल के पास से गुजरती ट्रेन की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
इन तस्वीरों में बर्फ की सफेद चादर और धूंध में लिपटी पहाड़ों की रानी शिमला का भी नजारा दिखाई दे रहा है। कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इन तस्वीरों पर कमेंट किए और करीब डेढ़ हजार लोगों ने इस पोस्ट को शेयर कर दिया। रेल मंत्रालय ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक से होकर शिमला का सफर सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। बर्फबारी के बाद तो बर्फ से ढके रेलवे ट्रैक की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।