फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक ओपन जिप्सी में जाएंगे पीएम मोदी, परोसे जाएंगे स्थानीय व्यंजन

Mon, 28 Sep 2020 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी करते अटल टनल का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित अटल टनल रोहतांग का तीन अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक पांच किलोमीटर सफर ओपन जिप्सी में करेंगे। सड़क के दोनों ओर हजारों लोग पारंपरिक वस्त्रों में वाद्य यंत्रों से उनका स्वागत करेंगे। लाहौल दौरे के दौरान पीएम को लाल आलू की सब्जी सहित कई स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। सिस्सू में जनसभा से पहले पीएम मोदी निर्माणाधीन अंडर ग्राउंड टनल का भी निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने पीएम दौरे की तैयारियों की जानकारी दी। कहा कि तीन अक्तूबर को प्रधानमंत्री लाहौल आएंगे। जून 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रोहतांग टनल बनाने की घोषणा की थी। 20 साल बाद यह घोषणा पूरी हो रही है। लाहौल के लोग टनल न होने से छह माह तक देश-प्रदेश से लोग कटे रहते थे। कई लोगों की मार्ग बंद होने से जान तक चली गई। उन्होंने बताया कि मेरे दो मामा भी यहीं जान गंवा चुके हैं। मारकंडा ने कहा कि सही मायने में लाहौल के लोगों को अब आजादी मिली है। जिंदगी भर लाहौल के लोग अटल और मोदी को याद रखेंगे। 

पीएम कुल्लू के लिए बस को दिखाएंगे हरी झंडी
मारकंडा ने बताया कि पीएम तीन अक्तूबर को सवा नौ बजे सासे आएंगे। यहां से साउथ पोर्टल में जाकर उद्घाटन होगा। बीआरओ के साथ बैठक और एक छोटी जनसभा होगी। इसके बाद टनल का सफर भी करेंगे। नॉर्थ पोर्टल से कुल्लू के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बस में सफर करने वाले लोगों को स्पेशल टिकट दिया गया है। इन लोगों का नाम भी इतिहास में दर्ज होगा। केंद्र सरकार की एसओपी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी नई पहचान
मारकंडा ने कहा कि लाहौल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साहसिक खेल गतिविधियों के लिए नए स्थान मिलेंगे। स्कीइंग के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। पर्यटन की दृष्टि से यहां नए स्थान लोगों को देखने को मिलेंगे। लाहौल की आर्थिकी मजबूत होगी। सामरिक दृष्टि से तो टनल का बहुत अधिक महत्व है ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें