फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: किरतपुर-मनाली फोरलेन का 15 जून के बाद उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Mon, 22 May 2023 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन का 15 जून के बाद उद्घाटन कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से फोरलेन का उद्घाटन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


कहा कि 15 जून के बाद पीएम मोदी फोरलेन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, अभी तय नहीं है कि उद्घाटन समारोह बिलासपुर में होगा या कुल्लू में। यह पीएमओ से तय होकर आएगा। कहा कि किरतपुर से मनाली तक फोरलेन में तीन फेज का उद्घाटन होगा। इसमें किरतपुर-नेरचौक, पंडोह-टकोली और टकोली-कुल्लू शामिल हैं।

पीएमओ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद समय-समय पर फोरलेन की समीक्षा की है। जयराम ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचने के लिए मात्र डेढ़ घंटे का समय लगेगा। मंडी के लिए दो और मनाली पहुंचने के लिए चार घंटे लगेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि चंडीगढ़ से मंडी जाते स्वारघाट के कैंची मोड़ पहुंचे तो वहां से फोरलेन पर मंडी पहुंचने के लिए मात्र 25 मिनट लगे। कहा कि फोरलेन से एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा के लिए भी संपर्क मार्ग दिया गया है। फोरलेन पर ट्रकों के डायवर्ट होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। फोरलेन में ब्राउन फील्ड 31 किलोमीटर और ग्रीन फील्ड 48 किलोमीटर है।

आकर्षण का केंद्र होंगी सुरंगें
प्रदेश में बने फोरलेन में किरतपुर-नेरचौक पहला फेज जिसकी सबसे अधिक दूरी 37 किलोमीटर कम होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि इस पूरे फोरलेन की सुरंगें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एनएचएआई इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। सुरंगों को और आकर्षक बनाने के लिए क्या किया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें