फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया सप्ताह में हिमाचल पैवेलियन पहुंचे पीएम

Sun, 14 Feb 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाराष्ट्र के मुम्बई में मेक इन इंडिया सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर हिमाचल पैवेलियन में आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। हिमाचल पैवेलियन को भारतीय औद्योगिक संघ के तत्वावधान में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षमता एवं उपलब्धियों के साथ-साथ पर्यटन, उद्योग, जल विद्युत, फार्मा उद्योग इत्यादि में प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों को प्रदर्शित किया गया है। उद्योग मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री को प्रदेश में हुए औद्योगिक विकास से अवगत करवाया तथा प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने भी हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। इसके बाद चेक गणराज्य के राजदूत मिलान हूबोर्का ने चेक के उद्योगपतियों के एक दल के साथ उद्योग मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में जल विद्युत, स्टील एवं ऑटो मोबाइल क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


इसी प्रकार सन जूस उत्पादक के भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव राजपूत तथा एंथनी ने भी राज्य में करीब 100 करोड़ के निवेश की इच्छ जाहिर की। वहीं, पोलेंड के राजदूत लेजेक ब्रेंडा ने भी राज्य में इन्फ्रा, खाद्य प्रसंस्करण तथा पर्यटन क्षेत्रों में निवेश का प्रस्ताव दिया।

इसके अलावा साइप्रस के उच्चायुक्त देमेत्रोज ने पर्वतारोहण व रज्जू मार्ग परियोजनाएं स्थापित करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अग्निहोत्री ने उद्योगपतियों को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया तथा आश्वासन

दिया कि राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, उप निदेशक उद्योग, तिलक शर्मा तथा सदस्य सचिव राजेश शर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें