फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दौरे पर आने वाले हैं पीएम मोदी और अमित शाह

Wed, 17 Feb 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। हिमाचल में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कोर कमेटी ने इसके लिए प्रदेश भाजपा को मास्टर प्लान तैयार कर आलाकमान को भेजने की बात कही।
विज्ञापन


हिमाचल में किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा सकता है, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से इसका विस्तृत ब्योरा मांगा है। कोर कमेटी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होगा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समय समय पर हिमाचल का दौरा करते रहेंगे।

कोर कमेटी की बैठक में हिमाचल भाजपा कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि हिमाचल में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की जाएगी।
विज्ञापन


उसके बाद ही हिमाचल में भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार होगा। बैठक में पंचायत चुनाव के बारे में प्रदेशाध्यक्ष ने कमेटी के समक्ष स्थिति स्पष्ट की। सत्ती ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे का मामला उठाया गया। जिसमें स्वीकृति मिली है। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की जनता को अवगत कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें