फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

Tue, 26 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े दिग्‍गज शामिल होंगे। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने की है। 
विज्ञापन


हिमाचल की नई सरकार के 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आने का कार्यक्रम भी फाइनल हो गया है। 

इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में 27 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी सहित दस राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

उधर, मुख्यमंत्री नामित होने के बाद जयराम ठाकुर सोमवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के अलावा समारोह की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद रिज मैदान स्थित शेड पर लगे रक्तदान शिविर का भी दौरा किया।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आने-जाने के रास्ते के अलावा समारोह स्थल पर टका बेंच का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री कहां बैठेंगे और उनके आसपास कौन-कौन रहेगा। शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसको लेकर भी मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा की। स्थल पर कहां एंट्री और एग्जिट प्वांट होंगे और कहां कौन बैठेगा इसका लेकर भी चर्चा की गई।

एक हजार पुलिस कर्मी होंगे तैनात

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पहले ही सुरक्षा का खाका तैयार किया जा चुका है। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ढाई सौ राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

समारोह वाले दिन स्थल के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर प्रदेश पुलिस के कमांडो और स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। सीआईडी के जरिये अभी से होटलों और  सरायों में आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

योगी का कार्यक्रम तय, कई और के पहुंचने की संभावना
27 दिसंबर को रिज मैदान पर जयराम ठाकुर की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आना लगभग तय माना जा रहा है। कई अन्य मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन

समारोह में ये रहेंगे मौजूद

हिमाचल की नई सरकार के शपथ  ग्रहण समारोह में 10 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज चौहान
- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रमन सिंह
- मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे
- मुख्यमंत्री गोवा मनोहर परिकर
- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र रावत
- मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास
- मुख्यमंत्री असम सर्वानंद सोनोवाल
- मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर
- मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपानी
- केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत
- केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह
- प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय
- उपमुख्यमंत्री जेएंडके निर्मल सिंह
- उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील मोदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें