अंतरराज्यीय बस स्टैंड मंडी में बम की अफवाह फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एमसीए के छात्र ने खुद थाना पहुंचकर सनसनीखेज बयान दिया है।
अंतरराज्यीय बस स्टैंड मंडी में बम की अफवाह फैलाने के मामले के तार ब्लू व्हेल गेम से जुड़ रहे हैं। जानलेवा गेम का 11वां टास्क पूरा करने के लिए यह अफवाह फैलाई गई थी। इग्नू से एमसीए कर रहे आरोपी छात्र संदीप (21) ने खुद सदर थाना पहुंचकर यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
संदीप तेज रफ्तार बाइक चलाकर दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुका है। पुलिस ने संदीप के पिता दलीप सिंह के बयान भी दर्ज किए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई माह से उनके बेटे के व्यवहार में बदलाव आ रहा था। अधिकतर बंद कमरे में रहता था।
बातचीत भी कम ही करता था। दो बार तेज रफ्तार बाइक चलाकर एक्सीडेंट कर चुका है। उन्होंने बताया कि संदीप ने पुलिस को बयान दिया, तभी उन्हें ब्लू व्हेल गेम के बारे में पता चला है।