फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी करेंगे हिमाचल के इस कॉलेज का शिलान्यास

Fri, 25 Dec 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जनवरी माह में बिलासपुर के बंदला में खुलने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


अगर प्रधानमंत्री से समय नहीं मिला तो कॉलेज का शिलान्यास केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र प्रभार पीयूष गोयल या मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा। इस कॉलेज का निर्माण एनएचपीसी तथा एनटीपीसी करवा रहे हैं। कांगड़ा में प्रेसवार्ता के दौरान बाली ने कहा कि धर्मशाला में टी 20 वर्ल्ड कप विश्व कप के मैचों के आयोजन में प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी।

बशर्ते एचपीसीए को सरकार की देनदारियों को कानून में रहकर भुगतान करना होगा। स्मार्ट सिटी के चयन के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकार दोबारा रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजेगी। बाली ने कहा कि परिहवन विभाग में बसों का बेड़ा 1800 से बढ़कर 2400 हो गया है। बसों में महिलाओं के किराए में पंद्रह फीसदी छूट दी जा रही है। जल्द ही पंद्रह नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने पर कांग्रेस पार्टी सरकार की तीसरी वर्षगांठ का विशाल समारोह आयोजित करेगी। इस मौके पर पीसीसी सचिव अजय वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें