फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 25 Dec 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के बाद अब नववर्ष में भी बर्फबारी होने की उम्मीद टूट रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 दिसंबर शनिवार को एक दिन मध्यम पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में सूबे के पर्यटन कारोबारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मध्य पर्र्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के अधिकांश क्षेत्रों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -10.9, मनाली का -4.2, ऊना का -2.0, कल्पा का -3.2, सोलन का -0.5 और हमीरपुर का -0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 9.8, धर्मशाला में 12.2, ऊना में 19.2, सोलन में 16, मनाली में 6.2 और मंडी में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें