फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में सेना के जवानों से रूबरू होंगे पीएम मोदी, बढ़ाएंगे मनोबल

Mon, 28 Sep 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे पीएम मोदी के दौरे पर चीन और पाकिस्तान की भी नजर रहेेगी। टनल के साउथ पोर्टल में मोदी सेना के जवानों से रूबरू होंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इसके लिए तैयारियां कर रहा है। मोदी यहां सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे और चीन-पाकिस्तान की सीमा को जोड़ने वाले मनाली-लेह मार्ग स्थित अटल टनल से दोनों देशों को कड़ा संदेश भी देंगे। साउथ पोर्टल में नेताओं, अधिकारियों समेत सेना के 100 से भी कम लोग शामिल होंगे। तीन अक्तूबर को होने वाले टनल के लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मोदी का कार्यक्रम दो दिन के बजाय अब एक दिन का हो गया है। तीन अक्तूबर को मोदी मनाली के सासे में लैंड करेंगे और यहां से सड़क मार्ग से पहले सोलंगनाला फिर टनल के रास्ते लाहौल में प्रवेश कर सिस्सू पहुंचेंगे। यहां जनसभा करने के बाद दोपहर को सासे से दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि, सबकी नजरें अब पीएमओ पर टिकी हैं, जहां से मोदी का दौरा फाइनल होगा।  टनल के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरुषोत्तमन ने कहा कि बीआरओ की तरफ से टनल उद्घाटन की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें