फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के बाद हिमाचल से बड़ा वायदा कर गए मोदी, फिर आएंगे

Thu, 20 Oct 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी 2017 में फिर हिमाचल आएंगे। मंडी रैली के बाद पीएम मोदी ने प्रदेश भाजपा से यह वायदा किया है। हिमाचल में अगले साल विधानसभा चुनाव भी हैं। लिहाजा, प्रधानमंत्री मोदी की चारों संसदीय क्षेत्रों में रैलियां कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


बिलासपुर में एम्स का शिलान्यास और सिरमौर के धौलाकुआं में आईआईएम का उद्घाटन भी उसी दौरान कराया जाएगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने इसीलिए मंडी रैली में कोई बड़ी घोषणा नहीं की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री चुनावी रैली में बड़ी घोषणा कर जनता का ध्यान भाजपा की ओर आकर्षित करना चाहेंगे।

प्रदेश भाजपा भी यही चाहती है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर हिमाचल को कुछ न कुछ नया मिले ताकि उसका असर चुनाव में दिखे। सूत्र बताते हैं कि रैली से पूर्व पीएम ने प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ हिमाचल के मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले साल बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं पीएम

मंडी रैली से एक सप्ताह पहले पीएम कार्यालय को भेजे गए मांग पत्र पर मोदी ने चर्चा तक नहीं की। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री अगले चुनावी वर्ष हिमाचल आकर बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी-मार्च में हिमाचल दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह हिमाचल के सभी संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके हिमाचल दौरे का समय लिया जाएगा।  - सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें