फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- कम समय में विकसित की देश के हर जिले में ऑक्सीजन संयंत्र सुविधा

Thu, 07 Oct 2021 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)

सार

पीएम ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश से एम्स, हिमाचल के पांवटा सिविल अस्पताल समेत देश भर में पीएम केयर्स से स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
पीएम ने किया ऑक्सीजन संयंत्रों का वर्चुअली लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए कम समय में भारत ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार देश की क्षमताओं को दर्शाता है। पीएम केयर निधि की मदद से देश में स्थापित करीब 1150 ऑक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं। आज देश के हर जिले में ये संयंत्र हैं। पीएम ने वीरवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब समेत देशभर में स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। पांवटा सिविल अस्पताल में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर समेत स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौजूद रहे। पांवटा में दो बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में देश ने काफी तरक्की की है। मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन देश में 10 गुना बढ़ गया है। सामान्य दिनों में भारत में एक दिन में 900 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन होता था। इसे अब 10 गुना से ज्यादा बढ़ाया गया है। यह किसी भी देश के लिए अकल्पनीय लक्ष्य था। भारत ने इसे हासिल कर दिखाया। कहा कि कोरोना वैक्सीन की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। बहुत जल्द हम 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे।

पीएम ने कहा कि आज के ही दिन मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी। मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। आज के दिन उनका देवभूमि में होना और हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है। कहा कि बीस साल आज ही के दिन गुजरात का सीएम के तौर पर जनता की सेवा का एक नया दायित्व मिला था। सिविल अस्पताल पांवटा में पीएम केयर योजना के अंतर्गत एक हजार एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें