फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 17 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जमा दो विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में 2082 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 182 का परिणाम यथावत रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने कहा कि जमा दो विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि 1269 परीक्षार्थियों के अंकों में बढ़ोतरी हुई है और 182 परीक्षार्थियों का परिणाम यथावत रहा।

उन्होंने कहा कि जिनके अंकों में बढ़ोतरी हुई है, वे अपने पहला मूल प्रमाण पत्र शीघ्र कार्यालय में उपलब्ध करवाएं। उन्हें अंक बढ़ोतरी वाला प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा के जो परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे प्रति उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन शुल्क 200 और पुनर्निरीक्षण शुल्क 150 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से 31 दिसंबर तक अपने फार्म कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892242139, 242141, 242142, 242150 पर सुबह 10 से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें