फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 रूपये किलो बिका ब्लैक अंबर प्लम

विज्ञापन
प्लम(फाइल फोटो)
विज्ञापन
शिमला। जिले के कोटखाई की बखोल पंचायत का ब्लैक अंबर प्लम 172 रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड कीमत पर बिका। बागवान संजीव चौहान फसल लेकर लुधियाना फल मंडी गए थे, वहां साढ़े तीन किलो का ब्लैक अंबर प्लम का एक बक्सा 601 रुपये की कीमत पर बिका। ब्लैक अंबर प्लम ने स्पर सेब को भी मात दे दी है। ढली फल मंडी में पिछले दिनों स्पर सेब 125 रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड कीमत पर बिका था। स्पर सेब के मुकाबले ब्लैक अंबर प्लम प्रति किलो 47 रुपये अधिक रेट पर बिका है।
विज्ञापन

प्रगतिशील बागवान संजीव चौहान ने बताया कि हिमाचल की मंडियों में ब्लैक अंबर प्लम को दो ढाई सौ से अधिक रेट नहीं मिल रहे। इसलिए उन्होंने अपनी प्लम की फसल प्रदेश से बाहर बेचने का फैसला लिया। अच्छे रेट हासिल करने के लिए उन्होंने मार्केट तलाशी। ट्रायल के तौर पर लुधियाना फल मंडी में ब्लैक अंबर प्लम बेचने का फैसला किया। लुधियाना मार्केट में फसल के रिकॉर्ड दाम मिले। संजीव का कहना है कि अगर उत्पाद की क्वालिटी बढ़िया है और पैकिंग आकर्षक है तो अच्छे रेट मिलना तय है।
लुधियाना की चुग फ्रूट कंपनी के संचालक दीपक अरोड़ा ने बताया कि पहली बार हिमाचल का प्लम लुधियाना फल मंडी में आया है। अब तक यहां विदेशों से ही ब्लैक अंबर प्लम आयात किया जाता था। प्लम का साइज बढ़िया होने के चलते इसे रिकॉर्ड रेट मिले हैं। हिमाचली ब्लैक अंबर प्लम लुधियाना सहित आसपास के शहरों में बड़े मॉल में बिकेगा।
विज्ञापन

ब्लैक अंबर की खासियत
ब्लैक अंबर प्लम की शेल्फ लाइफ सामान्य स्थिति में 15 दिन और कोल्ड स्टोर में तीन महीने तक है। इस प्लम को तैयार करने में स्प्रे और केमिकल इस्तेमाल नहीं होता, यही कारण है कि प्लम की यह किस्म दूरदराज क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है। सामान्य प्लम की शेल्फ लाइफ एक हफ्ते से अधिक नहीं होती।
यूएस से मंगवाया गया ब्लैक अंबर
साल 2004-05 में बागवानी विभाग ने यूएस से ब्लैक अंबर प्लम आयात किया था। यह एशियन प्लम की जापानी किस्म है, लेकिन हिमाचल में यह किस्म यूएस से आयात की गई है। विदेशों में यह प्लम सलाद के तौर पर भी खाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें