फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा मुक्त हिमाचल की ली शपथ, तस्करों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पंचायतों में एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में नशा माफिया के नाश के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

ग्राम सभाओं में कम रही लोगों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले की सैकड़ों पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभाएं बुलाकर चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ ली गई। इस दौरान लोगों को इस अभियान की शपथ भी दिलाई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों पर नजर रखने, चिट्टा तस्करों की पुलिस को सूचना देने के बारे में जागरूक किया गया।

बैठकों में लोगों को सरकार की ओर से चिट्टा तस्करों की सूचना देने के लिए की गई नरद पुरस्कार की घोषणा के बारे में भी बताया गया। हालांकि जिला के कई पंचायतों में बैठकों के नाम पर औपचारिकता ही पूरी की गई। ज्यादातर पंचायतों में 10 से 15 लोग ही बैठकों में पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि उन्हें समय पर इन विशेष बैठकों की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीरन और कोटी में भी ली शपथ
जुन्गा (शिमला)। चिटटा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए पंचायत पीरन में बुधवार को विशेष ग्राम सभा हुई। प्रधान किरण शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने बारे ग्राम सभा में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। किरण शर्मा ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया ताकि बच्चे किसी नशे का शिकार बनकर अपना जीवन बर्बाद न कर दें। ग्राम सभा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्रहाई में सेवारत फार्मासिस्ट हेतराम ने चिट्टे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस मौके पर पटवारी शुभम शर्मा, उप प्रधान संजीव मेहता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। पंचायत कोटी में भी विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश शर्मा ने की। सीएचसी कोटी की चिकित्सा प्रभारी डॉ. निकिता ने लोगों को चिटटा के दुष्प्रभाव बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें