फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़कों और रास्तों पर कचरे के ढेर, शुल्क वसूली में भी गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के समाधान शिविर में सांगटी और मल्याणा वार्ड के लोगों ने उठाया मामला, खराब स्ट्रीट लाइटों की दुरुस्त हो व्यवस्था
विज्ञापन

लोग बोले, खुले में कूड़ा फेंकने वालों के क्यों नहीं काट रहे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सांगटी और मल्याणा वार्ड में रोजाना घरों से कूड़ा उठने के बावजूद कुछ लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। इससे सड़कों और रास्तों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम की ओर से बुधवार को बखराई में लगाए समाधान शिविर में लोगों ने सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

मल्याणा वार्ड के लोगों ने वार्ड में लगे कचरे के ढेर के फोटो तक अधिकारियों को दिखाए। कहा कि सैहब कर्मचारी रोजाना सुबह घरों से कचरा उठाते हैं। लेकिन इसके बावजूद वार्ड में गंदगी फैल रही है। पूछा कि खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के निगम इंस्पेक्टर चालान क्यों नहीं काटते। सांगटी पार्षद कुलदीप ठाकुर और मल्याणा पार्षद शांता वर्मा ने भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने मौके पर तुरंत सफाई करवाने और खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए। बैठक में लोगों ने कुछ भवन मालिकों से कूड़ा शुल्क न वसूलने का मामला भी उठाया। कहा कि इनके घरों से भी कूड़ा उठ रहा है, लेकिन शुल्क वसूली के लिए निगम ने अभी तक इनकी आईडी नहीं बनाई है। इससे निगम को भी घाटा हो रहा है। लोगों ने खराब स्ट्रीट लाइटों का मामला भी उठाया। साथ ही भवनों की छतों का पानी रास्ते पर छोड़ने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहले पाइपलाइन बिछाई, फिर उखाड़ दी
सांगटी वार्ड के शनान, बलाई क्षेत्र के लोगों ने 24 घंटे पेयजल योजना से न जुड़ने पर सवाल उठाए। कहा कि इस योजना के तहत पूरे सांगटी वार्ड को जोड़ा जाना था लेकिन चंद घरों को ही यह सुविधा दी गई। इनके क्षेत्र के लिए भी छह इंच के पाइप बिछाए गए। लेकिन बाद में इसे उखाड़ दिया गया। पार्षद कुलदीप ठाकुर ने इस पर सवाल उठाए। कंपनी के अभियंता ने कहा कि नए प्रोजेक्ट में अब यह लाइन बिछेगी। पार्षद कुलदीप ठाकुर ने नवबहार से सांगटी तक बने पुराने रास्ते पर साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि पहले यहां सड़क भी प्रस्तावित थी लेकिन यह नहीं बनी। अब लोग चाहते हैं कि कम से कम साइकिल ट्रैक तैयार किया जाए। शिविर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की भी मांग लोगों ने उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें