फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने कुचला आठ महीने का मासूम, हादसे के समय सड़क किनारे सुलाया था

Fri, 07 Jun 2019 08:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं/झंडूता(बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की गेहडवीं पंचायत के काहली गांव में एक आठ साल के मासूम की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद मासूम को सीएचसी झंडूता लाया गया। जहां से उसे बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी रामदेव गेहडवीं के काहली गांव में कमला देवी के यहां डंगा लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपने आठ महीने के बेटे इंद्रजीत को सड़क के किनारे सुलाया हुआ था और उसके ऊपर एक लाल रंग का कपड़ा उढ़ाया था। इसी दौरान पिकअप संख्या एचपी 69 5338 जिसे मंगल उर्फ बबलू निवासी गेहडवीं चला रहा था की चपेट में आठ महीने का मासूम इंद्रजीत आ गया।

हादसे में बाद मौके पर आस पास के लोग भी जमा हो गए। घायल मासूम को पहले झंडूता अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वाटर संजय शर्मा ने बताया की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की 279, 337,304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें