फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने कुचला आठ महीने का मासूम, मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं/झंडूता(बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला की गेहड़वीं पंचायत के काहली गांव में एक आठ साल के मासूम की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद मासूम को सीएचसी झंडूता लाया गया। जहां से उसे बिलासपुर अस्पतला के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी रामदेव गेहड़वीं के काहली गांव में कमला देवी के यहां डंगा लगाने का काम कर रहा था।

इसी दौरान उन्होंने अपने आठ महीने के बेटे इंद्रजीत को सड़क के किनारे सुलाया  था और उसके उपर एक लाल रंग का कपड़ा ओढ़ाया था। इसी दौरान पिकअप संख्या एचपी 69 5338 जिसे मंगल उर्फ बबलू निवासी गेहड़वीं चला रहा था, की चपेट में आठ महीने का मासूम इंद्रजीत आ गया।
विज्ञापन


हादसे में बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। घायल मासूम को पहले झंडूता अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां डॉक्टरों ने मासूम इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज की छानबीन शुरू की है। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें