फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा पीएचडी कर रहे अभिनव का गाना

Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय में फिजिक्स में पीएचडी कर रहे शाहपुर के अभिनव नाग का गीत यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। शोधार्थी अभिनव नाग का गाना तू है कहां को यू-ट्यूब और अन्य साइट्स पर खूब लोकप्रिय हो रहा है। 11 अगस्त को यू-ट्यूब पर रिलीजिंग के 24 घंटे के भीतर ही अभिनव के इस गीत को तीन हजार से अधिक दर्शकों ने देखा और इसे पसंद किया।
विज्ञापन


शाहपुर के रहने वाले अभिनव ने तू है कहां गीत को अमली सिंह के साथ मिलकर लिखा है। इसे आवाज स्वयं दी है। अभिनव ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। वह मोबाइल फोन में गीत रिकॉर्ड करके यू-ट्यूब पर अपलोड करते थे।
विज्ञापन

भाई अखिल अवस्थी भी संगीत क्षेत्र से

यू-ट्यूब पर उनके गीतों को पसंद होता देख उन्होंने तू है कहां गीत को स्टूडियो में रिकॉर्ड किया, जबकि इसका वीडियो शूट धर्मशाला सहित मैकलोडगंज और योल के आसपास किया गया। उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब के अलावा गीत डीजेजट्ट, साउंड विजनरी और डीजे4मस्ती वेबसाइट पर भी गाने को अपलोड किया है।

यहां से काफी दर्शकों ने गाने को डाउनलोड किया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई अखिल अवस्थी भी संगीत क्षेत्र से जुड़े हैं। अखिल ने ही उन्हें संगीत की शिक्षा दी और उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें