कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं। इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करती है लघु फिल्म ‘यू’। इस फिल्म का निर्माण किया है बिलासपुर की सुरभि शर्मा ने। इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद की ओर से आयोजित अल्प विराम फिल्म फेस्टिवल में स्किरिंग के लिए भेजा गया है।
यह फेस्टिवल अक्तूबर माह में होगा। इसके अलावा शिमला में होने वाले नेशनल एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए फिल्म को भेजा गया है। वंडरलस्ट स्परिंग पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की गई सात मिनट की इस फिल्म के पोस्टर और प्रोमो ने सोशल मीडिया
पर धूम मचाई है। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन सुरभि शर्मा ने स्वयं किया है। फिल्म को जून में बिलासपुर के आसपास शूट किया गया था।