स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट एलोपैथी के 27 पद अनुबंध आधार पर बैचवाइज अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केंद्र और प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी एलोपैथी में डिप्लोमा, डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
फार्मासिस्ट एलोपैथी में सामान्य श्रेणी में मार्च 1999 बैच के लिए 11 पद, सामान्य श्रेणी की ईडब्ल्यूएस वर्ग में दिसंबर 1999 बैच के लिए तीन पद, एससी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2003 बैच के लिए छह पद, एससी श्रेणी की अंत्योदय, बीपीएल वर्ग में मार्च 2015 बैच के लिए एक पद भरा जाएगा।
इसके अलावा ओबीसी की सामान्य श्रेणी में सितंबर 2002 बैच के लिए चार पद, ओबीसी श्रेणी की अंत्योदय, बीपीएल वर्ग में मार्च 2013 बैच के लिए एक पद और एसटी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2007 बैच के लिए एक पद भरा जाएगा। पदों के लिए आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए आयु छूट राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 सितंबर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।