फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी का पदनाम बदलने से श्रेणी दो से दर्जा घटकर हुआ तीन, विरोध जताने विधानसभा पहुंचे शिक्षक

Fri, 30 Aug 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने मिलते पीजीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीजीटी को प्रवक्ता स्कूल न्यू पदनाम मिलने से इनका दर्जा क्लास टू से घटकर क्लास थ्री हो गया है। शुक्रवार को इसका विरोध जताने के लिए सैकड़ों शिक्षक विधानसभा पहुंचे। भोजनावकाश के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर बीते दिनों पदनाम बदलने को लेकर जारी हुई अधिसूचना पर एतराज जताया।

विज्ञापन


शिक्षकों ने प्रवक्ता स्कूल न्यू की अधिसूचना रद्द करने की मांग करते हुए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि अगर अधिसूचना को रद्द नहीं किया तो पूरे प्रदेश में इसका विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश स्नातकोत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना से शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात हुआ है।

पीजीटी को छठी से जमा दो कक्षा तक पढ़ाने को बाध्य किया गया है। पदनाम बदलने के साथ ही शिक्षकों का दर्जा भी कम कर दिया है। संघ ने अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी को एकमुश्त छूट देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, उपप्रधान विनोद बंसल, सचिव विजय शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें