फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल नारायण स्वामी होंगे हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश

Fri, 30 Aug 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर इनके नाम की सिफारिश की है।

विज्ञापन


उधर, हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए जाने के बारे में अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है।

न्यायाधीश रामासुब्रमनियन ने 22 जून को हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाला था। एक जुलाई 1959 को जन्मे न्यायाधीश एल नारायण स्वामी ने वर्ष 1987 में कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।
विज्ञापन


चार जुलाई 2007 को इन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। 18 अप्रैल 2009 को इन्हें बतौर स्थायी जज नियुक्त किया गया। 17 जनवरी 2019 से 09 मई 2019 तक ये कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें