फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: शिमला में आज पेट्रोल 87.31 रुपये, जानें अन्य शहरों में दाम

Wed, 17 Feb 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में बुधवार को पेट्रोल 87.31 रुपये और डीजल 79.22 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। धर्मशाला में पेट्रोल 86.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.58 रुपये बिका। मंडी में पेट्रोल 86.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.70 रुपये प्रति लीटर बिका। ऊना में पेट्रोल 85.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.63 रुपये प्रति लीटर बिका।

विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने पर शहर में युकां का प्रदर्शन 
देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से खफा युवा कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। युकां ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर पुराने बस अड्डे तक रैली निकाली। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डे में ट्रैफिक जाम कर केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण बस अड्डे से निकलने वाली और आने वाली बसों की आवाजाही प्रभावित रही। 
विज्ञापन


युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ। भंडारी ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। 70 साल में पहली बार पेट्रोल के रेट ने सौ का आंकड़ा पार किया है। डीजल और रसोई गैस की कीमत में एक रुपये की वृद्धि होने पर भाजपा खुद सड़कों पर उतर जाती थी, अब भाजपा के नेता मौन हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र सरकार तेल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। कोरोना के कारण बेरोजगारी, रोजगार, उद्योग और काम धंधे चौपट पड़े हैं। केंद्र की मोदी सरकार देश को बेचने में लगी है। दो व्यक्ति विशेष देश की संपत्ति बेचने में लगे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 916 रुपये हो गए हैं, अनुदान समाप्त कर दिया है। 

इस मौके पर युकां के पूर्व महासचिव हेमंत शर्मा, नरेंद्र पाल बिटटू, महासचिव रितीका ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव दीपक खुराना, मंदीप ठाकुर, शहरी युकां के अध्यक्ष अंकुश कुमार, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, महेश ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, शिमला ग्रामीण के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, शहरी महासचिव दलीप चौहान, शुभरा जिंटा, पूनम चोपड़ा, अमित गर्ग, राहुल नेगी, अधिवक्ता प्रशांत सैन, मोहित कुमार, योगेश योगी, युवा कांग्रेस, और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें